में अपने हिंदुस्तान को ऐसा देखना चाहता हूँ
नफरत हो जाये खत्म, में प्यार देखना चाहता हूँ,
में अपने हिंदुस्तान को ऐसा देखना चाहता हूँ।
राम राज आ जाये कभी कोई न लड़े,
भाई के साथ भाई कभी न भिड़े।
भ्रष्टाचार का देश में कोई काम नहीं हो,
बेईमानो का कही कोई नाम नहीं हो।
सबके विचार शुध्द होने जाने चाइये,
पाप की कमाई रोटी कभी न खाइये।
अच्छी अच्छी बातें सोचे सभी मन में,
कोई भी न रहना चाइये गंडेपन में।
शुद्ध शाकाहारी खाने वाले हो सभी,
देश के ऊपर मर जाने वाले हो सभी।
कभी भी किसी की तकरार नहीं हो,
झूठ और मतलब वाला प्यार नहीं हो।
https://www.matrubharti.com/viratkohli3488
Please follow the mentioned profile🙏
I shall be great grateful to you.