Hindi Quote in Funny by Anand Nema

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#पूछना (हास्य-व्यंग्य)
पूछना था रामलाल का हालचाल सो फोन लगाया ।
- हलो भाई रामलाल क्या है हालचाल ।
'सब कुशल मंगल है भैया जी सब ठीक है।
मैं - और परिवार में सब अच्छे हैं ।
हां भैया सब अच्छे से हैं बस मुझे कुत्ते ने काट लिया है ।
- 'अरे लाक डाउन में बाहर क्यो निकले थे '
रामलाल-अरे आंगन में खड़ा था न मालूम कहां से आ
मरा।
'चलो कोई बात नहीं तुम्हारे तो दो दो लड़के है सेवा करेंगे "अरे क्या खाक सेवा करेंगे बड़ा कुत्ते का इंजेक्शन लेने गया था करोना ने हो गया है क्या कहते हैं वो आईसो
में हैं
'आईसो? क्या
-,अरे भैया सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं ।
"अच्छा छोटा तो ठीक है न वो ही सेव टहल करेगा " मैंने सान्तवना प्रगट की।
-मानते कहां है बाजार गया था देखने बंद है कि खुला
पुलिस ने दोनों पुठ्ठे सुजा दिये है सेंक रहा है।
"यार तो भाभी जी का तो बहुत काम बड़ गया सारे घर की देखभाल वही कर रहीं होंगी"
-उसकी न पूछो बाथरूम में फिसल गई थी कूल्हे की हड्डी टूट गई है अब ये कर्फू खुले तो इलाज करवायें ।
"भैया ये तो बड़ी आफत आन पड़ी है " मैंने चिंता व्यक्त की और फिर पूछा -" और बाकी "
- 'बाकी सब ठीक है ' रामलाल ने कहा ।

Hindi Funny by Anand Nema : 111404431
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now