थोड़ी कमी रह जाती हैं
संसार में कोई भी परिपूर्ण नही
हंमेशा थोड़ी कमी रह जाती हैं
निरंतर प्रयास से सफलता होती हैं
अर्धकर्म से थोड़ी कमी रह जाती हैं
महत्वकांशा को सफल मेहनत बनाती हैं
आलस से थोड़ी कमी रह जाती हैं
अर्ध ज्ञान घघरी छलकती रहती हैं
निपुणता में थोड़ी कमी रह जाती हैं
लक्ष्य भेदलो अगर द्रोणाचार्य साथ हो
वरना आजीवन थोड़ी कमी रह जाती हैं
- कुमार