शून्य की क्षमताओं का...
यदि तुम्हें ज्ञान नहीं,
तो आंकड़ों के फेर में ...
उलझने का कोई मतलब नहीं ।।
शून्य का सामर्थ्य यदि जानना है,तो...
जरा शून्य में झाँक कर देखो..
अन्तर्मन की इकाइयाँ..
नीलों में बदलने लगे,तो...सच..में
यह जान लेनख कि
हर जगह ,हर घड़ी शून्य का
वर्चस्व हो रहा है।
अपनी इकाइयों के आगे...
शून्य ही शून्य लग रहे हैं।
सामर्थ्य शून्य का देख रहे हैं।
शून्य जीवन सोच रहे हैं...
शून्य हो शून्य में अब खो रहे हैं।।
सादर सस्नेह
©अमित दवे,राज.
#शून्य