हिंदुस्तानी होने से बडा नही दूजा है मान।
विश्व मे हम बाँटते है आयुर्वेद का ज्ञान,
दिखलाते है विश्व को योग का परिणाम,
सिखलाते है विश्व को धर्म का विज्ञान,
हिंदुस्तानी होने से बडा नही दूजा है मान। (2)
भिन्न भिन्न जातियों की है यहाँ आवाम,
विविधता मे एकता है ये हमारी आन,
पूरा विश्व आज कर रहा है हमारे बखान,
हिंदुस्तानी होने से बडा नही दूजा है मान। (2)
हर कोई यहाँ पे रहेता है जैसे कोई गुलदान,
हम मिलके पार करते है हर मुश्किल चढ़ान,
सब साथ मे रखते है एकदूजे का ध्यान,
हिंदुस्तानी होने से बडा नही दूजा है मान। (2)
देश को खाना देता है यहाँ का हर किसान,
देश की सुरक्षा करता है यहाँ का हर जवान,
हमारा राष्ट्रध्वज ही तो है यारो हमारा गुमान,
हिंदुस्तानी होने से बडा नही दूजा है मान। (2)
भगवान ने अवतार लेके बनाया देश को धाम,
हिंदुस्तान भी तो है देश अपने आप मे महान,
विश्व गुरु बने यह देश यही हमारा अरमान,
हिंदुस्तानी होने से बडा नही दूजा है मान। (2)
Dilwali Kudi
#विश्व