#विभिन्न
दुनिया में ईश्वर को 'विभिन्न' स्वरूपों में याद किया जाता
है ।खुदा, ईसा , राम , शिव, गणेश, दुर्गा, नानक साहब
और उसके विभिन्न रूप में उनके अनुयाई उनका स्मरण और पूजा करते हैं । सर्व शक्तिमान ईश्वर एक है मैं समझता हूं वो कोई असीम उर्जा है जिसको हम हृदय से याद करते हैं तो वह हमें अनुग्रहित करते हैं ।
इसी तरह से एक अदृश्य शैतान होता है । हिन्दू संस्कृति में
उसे राक्षस कहा जाता है । बाइबल में उसे शैतान कहा गया है ।जो इंसान को परेशान करने और संसार को नष्ट करने किसी ना किसी स्वरूप में आता है । मुझे लगता है वर्तमान समय में वह 'करोना वायरस'के रूप में संसार में
फैल रहा है। ईश्वर सदैव शक्तिशाली रहा और हमेशा शैतान को मात दी है ।
हम सब अगर सच्चे हृदय से उस पर शक्तिशाली ईश्वर को
याद करेंगे तो हम सब के स्मरण भाव ईश्वरीय शक्ति
जाग्रत होगी और संसार इस महामारी से शीघ्र मुक्त होगा ।