Hindi Quote in Story by Naishavi Patel

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उस मोहब्ब्त का क्या काम जो रूह से ना हो!!!!!!

पर्जन्य २३साल का युवक आईआईएम गोल्ड मेडलिस्ट पर क्या करे पूरे दो साल पढ़ाई के साथ उसने किसी से इश्क़ भी कर लिया ।
पूर्वा नामकी एक लड़की। नाम पूर्वा था पर अप्सरा से कम नहीं, नाजुक थी ,काले बाल, गालों पर डिंपल्स को भी उसे देखे खो है जाए पर्जन्य का भी यही हाल हुआ।
पर्जन्य मेहता करोड़ों का मालिक ,फिर भी निखालास था , सीधा सादा युवक था। बडी मेहनत से आज कॉलेज के अंतिम दिन पे उसने प्रपोज किया ...शायद कुदरत भि यही चाहती थी और पर्जन्य ने अपनी जीवन की दास्तान पूर्वा के नाम लिख दी।
पूर्वा भी केसे मना करती हैंडसम तो था ही पर्जन्य पर अकेला वारिस और समाजदार भी । पर्जन्य हमेशा प्यार को सबसे परे रखता और पूर्वा पैसे को।
१महीना बीत गया पर्जन्य ने पूर्वा से फोन करके मिलने को बुलाया । दोनों मिले तभी पर्जन्य ने कहा "आज उसके मेहता इंडस्ट्रीज की वारसाई हुई और पापा ने सारी जायदाद एक अनाथालय में नाम कर दी"
तभी पूर्वा गुस्से से बोली "तुमने कुछ कहा क्यों नहीं हमारा भविष्य का क्या????"
तभी पर्जन्य ने उसे बीच मैं ही रोका और बोला;"इस मोहब्बत का मिलना मुक्कमल नहीं ,
जिस में मै नहीं और नहीं मेरी रूह भी नहीं।"
पूर्वा ने बोला मतलब
पर्जन्य बोला काश तुमने मेरी काबिलियत पर भरोसा किया होता ना कि मेरे पैसे से,आज हमारा रिश्ता यही ख़तम होता है ,मै तो सिर्फ तुम्हारी परीक्षा ले रहा था पर ....मैं ही अपने प्यार में फेल हो गया।
_ Naishavi patel🌸

Hindi Story by Naishavi Patel : 111396464
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now