#मूल्य
वर्तमान समय में करोना महामारी के चलते समाजिक
'मूल्यों' की अवधारणाओं में परिवर्तन आया है । पहले
गले मिलकर आपसी प्रेम और स्नेह को अभिव्यक्त
किया जाता था परंतु अब दूर से नमस्ते करने को
अनिवार्य समझा जा रहा है । जहां दोस्तों रिश्तेदारों
की महफ़िलें जमा करतीं थीं अब सबको अपने अपने
घरों में अलग-अलग रहना सही समझा जा रहा है।
आपसी सुख दुख पास बैठ कर नहीं सोशल डिस्टेंस
रखने की अनिवार्यता तय की गई है ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शीघ्र यह कोराना वायरस की
महामारी समाप्त हो और पुनः समाजिक चलन
के मूल्य स्थापित हों ।