Hindi Quote in Poem by Abhinav Bajpai

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

माचिस की डिबिया, शीशी के ढ़क्कन
झाड़ू की सींके, कोयले के टुकड़े
जिनको बचपन में खिलौने बनाकर खेले
इन सबका कोई मूल्य नहीं

अनमोल हैं वो यादे बचपन की
डंडे की तलवारे, रद्दी के रूपए
लूडो के पांसे, गुब्बारे की चूटपुटिया
क्या इनका मूल्य लगा सकते हो

गर्मी की छुट्टी, जाड़ों की मार
आमो की मिठास, जामुन के दाग़
नानी की कहनियां, नाना का प्यार
इनकी कीमत क्या दे सकते हो

यदि तुम देना चाहो मूल्य
हां, हां तुम दे सकते हो मूल्य
तो ढूढ़ो अपने आस पास तुम बचपन
देखो बचपन मर ना जाए

#मूल्य

Hindi Poem by Abhinav Bajpai : 111396028
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now