Hindi Quote in Blog by Siraj Ansari

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

***लॉक डाउन और गेंहू की कटाई***
लॉक डाउन में जब सभी लोग अपने अपने घरों में बैठे हैं वहीं छोटे-छोटे किसानों की समस्या खेत मे खड़ी गेंहूँ की तैयार फसल को लेकर भी है। लॉक डाउन का पालन भी करना है और गेंहू की कटाई भी! अजीब दुविधा में फंसा है किसान। लेकिन आज के टेक्नोलॉजी युग में हर समस्या का समाधान है बस थोड़ा सा ठंडे दिमाग से सोचने की ज़रूरत है। मेरे गांव के कुछ युवा लड़कों ने अपनी रोजगार की समस्या को हल करने के लिए तथा किसानों की मदद करने के लिए एक अनोखी पहल की है फसल कटाई को लेकर। उन्होंने 5-5 मेंबर्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना कर आपस में कम्यूनिकेट करने की योजना बनाई है। इन पांच मेंबर्स के अलावा ग्रुप में मुहल्ले का किराना दुकान वाला भी ऐड किया जाएगा जो खेत तक आवश्यक राशन सामग्री की पूर्ति करेगा। एक औसत खेत (मेरे मुताबिक 5 बीघा, एक छोटे किसान के हिस्से का) के गेंहू काटने के लिए इस लॉकडाउन के समय में 5 लोग पर्याप्त हैं। उचित दूरी भी बनी रहेगी। इनको मास्क वगैरह पहुंचाने में मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे। ये 5 मेम्बर एक खेत को काटने का ठेका लेंगे और सोशल डिस्टनसिंग भी बनी रहे इसके लिए केवल व्हाट्सएप पर ही प्लानिंग करेंगे और एक साथ न निकल कर अलग अलग निकलेंगे और खेत पर गेंहू की कटाई करेंगे। ग्रुप पर ही बीड़ी-बंडल, नाश्ता-पानी की फरमाइश होगी और दुकानदार इसकी आपूर्ति करेगा।
अन्नदाता से मेरी गुज़ारिश है कि सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए फसल की कटाई करें और एहतियातन मास्क भी लगाए रखें। फसल काटने से पूर्व व बाद में साबुन, डेटॉल या सैनिटाइजर से हाथ ज़रूर धो लें।
-सिराज अंसारी

Hindi Blog by Siraj Ansari : 111393607
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now