कविता ..
विषय .बादल ...
बादल की तरह ,उपर उठना सीखें ।
खारे से हम ,मीठा बनना सीखें ।।
भले काले हो ,पर मन उज्ज्वल रखना सीखें ।
बादल की तरह ,सब को तृप्त करना सीखें ।।
मेधदूत बन प्रेयसी ,का संदेश भेजना सीखें ।
बादल की तरह ,विशाल ,महान बनना सीखें ।।
बादल की तरह ,जीवन में उड़ना भी सीखें ।
बादल की तरह ,सबके धट की प्यास बुझायें ।।
चातक की तरह ,स्वाति नक्षत्र की बुंद पीना सीखें ।
जीवन में कुछ ,उसूल निभाना चातक कि तरह सीखें ।।
बादल की तरह ,कुछ परोपकार करना सीखें ।
खुद गर्ज कर ,दुसरे को अभय बनाना सीखें ।।
https://www.instagram.com/p/B-1Jy-gln39/?igshid=1wqfc6432mcld