Hindi Quote in Poem by Kinjal Patel

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आखरी होगी

अंधेरी रातों में वो डर डर कर चलती रही,
ना वो घबराहट पहेली थी ना वो बेचैनी आखरी होगी

उन दरिंदो के बीच वो सिसकती रही,
ना वो आंसु पहेले थे ना वो चीखे आखरी होगी

आज फिर से ये कायनात सोच रही,
ना वो बुरखा पहेला था ना वो चुनर आखरी होगी

आज फिर वो एक एक कर बिखरती रही,
ना वो हवश पहेली थी ना वो हैवानियत आखरी होगी

हर बार वो मदद की राह में देखती रही,
ना वो आश पहेली थी ना वो पुकार आखरी होगी

पता नहीं और कितनी जाने जाएगी,
ना निर्भया पहेली थी ना प्रियंका आखरी होगी

- किंजल पटेल (किरा)
#Ultimate

Hindi Poem by Kinjal Patel : 111392504
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now