कहते हैं ईश्वर सभी को एक विशिष्ट कार्य के लिए धरा पर भेजता है तो #चंद्र_प्रकाश_द्विवेदी जी को उसने #चाणक्य धारावाहिक निर्माण के लिए ही धरती पर भेजा होगा। शोध, कथा, पटकथा, संवाद, भाषा, कलाकार चयन, वेशभूषा, अभिनय सभी कुछ अप्रतिम, उत्कृष्ट।
संभवतः भारत में अभी तक बने ऐतिहासिक धारावाहिकों में सर्वश्रेष्ठ। ऐसे उत्तम निर्माण के लिए मात्र कला या शोध पक्ष की सबलता ही नहीं भारतीय संस्कृति और जन्मभूमि के प्रति समर्पण का भाव भी आवश्यक है।
धन्यवाद #DDNational चाणक्य के पुनः प्रसारण हेतु 🙏🙏