Hindi Quote in Motivational by अब ला इलाज हो गए है देव बाबू...

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

स्त्री सिर्फ तब तक
तुम्हारी होती है
जब तक वो तुमसे
रूठ लेती है,लड लेती है
आंसू बहा बहाकर ,
और दे देती है
दो चार उलाहना तुम्हे।
कह देती है
जो मन में आता है उसके
बिना सोचे,बेधडक
लेकिन जब वो देख लेती है
उसके रूठने का,
उसके आंसुओं का
कोई फर्क नहीं है तुतो एकाएक वो
रूठना छोड देती है
रोना छोड देती है।
मुस्कुराकर देने लगती है
जवाब तुम्हारी बातों पर,
समेट लेती है वो खुद को
किसी कछुए की तरह
अपने ही कवच में ,
और तुम समझ लेते हो
कि सब कुछ ठीक हो गया है।
तुम जान ही नही पाते
कि ये शांत नही है
मृतप्राय हो चुकी है,
कहीं न कहीं
गला घोंट दिया है
उसने अपनी भावनाओं का ,
और अब जो तुम्हारे पास है,
वो तुम्हारी होकर भी
तुम्हारी नहीं है।
क्योंकि स्त्री ,
सिर्फ तब तक
तुम्हारी होती है जब तक प्रेंम फैल रहा होता है।

?ओशो?

Hindi Motivational by अब ला इलाज हो गए है देव बाबू... : 111297546
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now