तेरी यादें
जिंदगी के अथाह समुद्र से
तेरे संग गुजारी यादों के अनमोल मोती
चुरा कर रख लिए हैं पास।
घेर लेते हैं जब भी मुझे उदासियों के साए
कर लेती हूं, यादों से तेरी
मैं छुप कर मुलाकात।
छंट जाते हैं सब गम के अंधेरे
तैर जाती है होंठों पर मुस्कान।।
सरोज ✍️