Hindi Quote in Shayri by Namita Gupta

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

!! गजल !!
गजब की है मुस्कान तेरी गजब कीअदाकारी है।
ढला हर अंग सांचे में ,गजब की कलमकारी है ।।

तेरी इन झील सी आंखों में रहबर डूब जाएंगे ,
खुदाया खैर करना तू ,गजब की चित्रकारी है ।।

इन कातिल निगाहों की जरा सरगोशियां देखो,
कहर ढाते हुए नैना , अजब सी छाई खुमारी है ।।

गुलाबों की लाली से ,लबरेज अधरों को देखो ,
बिना मोल बिक जाए, यह कैसा व्यापारी है ।।

इस पाषाण प्रतिमा को गजब का रूप दे डाला ,
यह मलिका हूर है कोई या गजब की कलाकारी है।।

!! नमिता गुप्ता !!

Hindi Shayri by Namita Gupta : 111293773
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now