Hindi Quote in Poem by Shilpi Saxena_Barkha_

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मनचली शाम


तेरे प्यार में जो ढली थी
वो शाम कितनी मनचली थी।

तेरे छुअन की तपिश थी
और मोम सी मैं पिघली थी।

तेरी बेकाबू धड़कनों से
जब मेरी धड़कनें मिली थी।

तेरी बहकी बहकी साँसों में
जब मेरी साँसें भी उलझीं थी।

तेरी आँखों की शरारत से
जब मेरी पलकें झुकीं थी।

बातों बातों में जो तुमने कही थी
मेरे होंठों पर प्रीत की वो हँसी थी।

तेरी बाँहों के आलिंगन में
अपने प्यार की दुनिया बसी थी।

तेरी मोहब्बत की बारिश से
मेरी आँखों में इश्क की नमीं थी।

आधे से तुम थे आधी सी मैं थी
पूरे होने में कुछ कमी सी थी।

वो शाम कितनी दिलनशीं थी
बरखा जब बादल संग चली थी।

✍? शिल्पी सक्सेना

Hindi Poem by Shilpi Saxena_Barkha_ : 111293378
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now