पुराने घर में कई आदतें पड़ी हैं
जिन्हें जगह की जगह पड़े
रहने नहीं दिया वहाँ के लोगों ने
जब मैं नहा कर बाहर लगे
आईने के फ़्रेम पर रखी
कंघी टटोल रहा था तो
ख़ाली जगह हाथ आई
उसे लेकर मैं क्या करता
मेरी आदतों से इसे हटाने
के षड़यंत्र में कौन- कौन
शामिल थे !