?❤️???
खाली बैठे हो तो एक काम मेरा कर दो ना,
मुझको अच्छा सा कोई जख्म़ अता कर दो ना
ध्यान से पंछियों को देते हो दाना पानी,
इतने अच्छे हो तो पिंजरे से रिहा कर दो ना।
जब करीब आ ही गए हो तो उदासी कैसी?
जब दीया दे ही रहे हो तो जलाकर, दो ना।
- Zubair Ali Tabish