दोस्त सिर्फ दोस्त होते हैं.
न लड़का न लड़की ,न स्त्री न पुरुष
न बड़े न छोटे, न अमीर न गरीब
न कड़वे न मीठे
वो सिर्फ दोस्त होते हैं.
कभी नहीं जांचते
सही गलत, वक़्त –बेवक्त
ऊँचा –नीचा, अपना पराया
हार-जीत , लाभ –हानि
बस खड़े रहते है हमारे साथ
आंधी- तूफ़ान, कड़ी धूप में
बारिश की रिमझिम या
सुबह की ओस में
क्योंकि, दोस्त सिर्फ दोस्त होते हैं.
दोस्त कभी कभी कर देते हैं
कड़वे सवाल,
क्योंकि वो हमारी चिंता करते हैं
हम उलझ जाते हैं
पर वो नाराज़ नहीं होते
क्योंकि, दोस्त सिर्फ दोस्त होते
Wish you all a very Happy #FriendshipDay