मैं सोच रहा था ,
कि आज इस सबेरे में
इतनी चमक.इतनी जगमगाहट कैसे ..?
फिर देखता हूँ मैसेज बॉक्स की दहलीज़ पे ..
तुम्हारे दिलनवाज चेहरे के साथ
गुड मोर्निंग कहता हुआ..
एक सुन्दर सुर्ख गुलाब मुस्करा रहा है ....
ऐसा लगा कि उसकी दिलनवाज़ मुस्कराहट
और मनमोहक खुशबू
मेरी जिंदगी के सबेरों में...
जैसे नसीब बनकर
तुम्हारी चाहत से ....
मेरे दिन में ..
प्यार के रंग घोल रहा है ...
सुप्रभात .