English Quote in Motivational by अnu

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हल्दी से कैंसर का इलाज संभव

शोध बताते हैं कि हल्दी में कैंसर कोशिकाओं को मारने की क्षमता होती है.
भारतीय लोग तो हल्दी के फ़ायदों से परिचित हैं ही लेकिन अब वैज्ञानिकों ने भी साबित कर दिया है कि हल्दी में कैंसर कोशिकाओं को मारने की क्षमता होती है.

लम्बे समय से यह माना जाता रहा है कि हल्दी में पाए जाने वाले रसायन 'करक्यूमिन' में रोगहारी शक्ति होती है जो गठिया और मनोभ्रंश या डिमेंशिया जैसी बीमारियों के इलाज में प्रभावी सिद्ध हो चुकी है.

ब्रिटेन के कॉर्क कैंसर रिसर्च सेंटर में किए गए परीक्षण दिखाते हैं कि प्रयोगशाला में जब करक्यूमिन का प्रयोग किया गया तो उसने गले की कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर दिया.

डॉ शैरन मैक्केना और उनके दल ने पाया कि करक्यूमिन ने 24 घंटों के भीतर कैंसर की कोशिकाओं को मारना शुरु कर दिया.

कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रिटिश जरनल ऑफ़ कैंसर में प्रकाशित यह खोज कैंसर के नए इलाज विकसित करने में सहायक हो सकती है.

एक लम्बे समय से वैज्ञानिक ये जानते हैं
प्राकृतिक यौगिकों में दोषपूर्ण कोशिकाएं
जो कैंसरयुक्त हो गई हैं उनका इलाज
करने की क्षमता होती है. और हमें लगता था
कि हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन में
चिकित्सा क्षमता हो सकती है.
डॉ मैक्केना, कॉर्क कैंसर रिसर्च सेंटर के शोध दल की प्रमुख

English Motivational by अnu : 111210153
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now