जिस घर में होते हैं यह 5 पौधे, बना देते हैं धनवान और देते हैं गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस सब कुछ...
क्या आप भी धनवान लोगों को देखकर ये सोचते हैं कि काश आपके पास भी होता इतना पैसा, गाड़ी, बंगला और बैंक बैलेंस? अगर आपका जवाब हां है, तो जरूर जान लीजिए इन पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाने से होती है धन की बरसात... और बनाते हैं अमीर...
1 मनी प्लांट - मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं।
2 क्रसुला ओवाटा - मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। फेंगशुई अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनी प्लांट कहते हैं।
3 लक्ष्मणा - लक्ष्मणा का पौधा भी धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है। कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्षमणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है।
4 केले का पेड़ -
समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
5 नारियल का वृक्ष - मान्यता है कि नारियल का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। यह मंगलकारी पेड़ घर के प्रांगण में हो तो धन और समृद्धि बनी रहती है। नारियल के पेड़ के होने से राहु या केतुजनित समस्या नहीं रहती।