Hindi Quote in Poem by Dharmendra Nirmal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इन आँखो में

इन आँखों में अतल गहराइयाँ हैं
अतुल ऊँचाइयाँ-असीम विस्तार है
अषेष कल्पनाएँ
अपूर्व आभास
अपार आनंद है इन आँखों में

इन आँखों में अनुपम सौंदर्य है
अमर जीवटता अचूक निषाने हैं
अकथ कथाएँ
अपठ ऋचाएँ
अबूझ मरीचिकाएँ हैं इन आँखों में

इन आँखों में अनगिनत हिलोरे हैं
अटल से अटल को हिलोर दे
अषांत बवंडर को कर दे शांत
अबोल बोल
अगाध प्रेम है इन आँखों में

इन आँखों में अपार-पार
अमेल-मेल
अनंत असंभव-संभावनाएँ
अमिट रंग हैं

इन आँखों में इतना सब है
कह नहीं सकता मैं
कह नहीं सकता हर कोई
इतना सब है इन आँखों में।।

Hindi Poem by Dharmendra Nirmal : 111169335
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now