Hindi Quote in Poem by Archana Rai

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव के लिए
प्रेरणा दायक कविता

*बेटियाँ*

विश्व पटल पर बेटियों ने
जन गण मन बजवाया है।
जीत का ताज पहनकर
तिरंगे की शान को
और ऊंचा उठाया है।
नारी हीन, अबला नहीं
डंका यह बजाया है ।
पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में
अपना सिक्का जमाया है।
नारी किसी से कमजोर नहीं
सत्य से अवगत कराया है।
निशानेबाजी ,मुक्केबाजी
टेनिस हो चाहे क्रिकेट
सभी खेलों में अव्वल आ कर
देश का गौरव बढ़ाया है ।
सानिया, साक्षी, मैरी या गीता
नाम बदल बदल कर फिर
स्वर्णिम इतिहास दुहराया है।
बेटियां बेटों से कम नहीं
जीत कर सभी को बताया है।

*अर्चना राय भेड़ाघाट जबलपुर मध्य प्रदेश*

Hindi Poem by Archana Rai : 111168219
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now