English Quote in Poem by Vineeta Pundhir

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#KAVYOTSAV -2

"मदर्स-डे" - एहसास या दिखावा

चलो दुनिया को दिखाते हैं
हम "मदर्स- डे" मनाते हैं
फोटो सोशल-साईट पर पोस्ट करते है
चलो कुछ ऐसे प्यार जताते है

कर्ज़ा जो माता-पिता का है
दो लाइन स्टेटस पर लिख कर उतार आते हैं
जब पड़ती जरूरत माँ- बाबू को
नज़र चुरा कर भाग जाते हैं

अरे भई, हम मदर्स-डे मनाते हैं

जननी है वो, ये कर्ज़ ना कभी उतरेगा
सिर्फ़ "हैप्पी मदर्स डे" कहने से काम ना चलेगा
दिल नहीं दुखाना किसी का, मेरी बस गुहार है
हर दिन ही है "माँ" का, "माँ" से ही संसार है

अपनाओ आधुनिकता, ये कब मना किया
समझो भी ना "माँ -बाप" का, ये भी क्या न्याय हुआ
नहीं बड़ी बात इससे, जीवन जो तुमको दिया
तब होगा सच्चा एहसास, "मदर्स- डे" सार्थक हुआ

©vineetapundhir

English Poem by Vineeta Pundhir : 111167358

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now