#हैप्पी मदर्स डे .
???माँ ???
हर दिन माँ को खुश रखो.
हर दिन करो सत्कार..
हर बच्चे के लिए माँ होती है
वेशकीमती उपहार ?
किस्मत वालों को मिलता है .
.माँ का अनुपम प्यार दुलार...!!
मगर कदर नहीं कर पाते लोग ...
इसके प्यार दुलार की ....!!
छोड़ के तन्हा कर जाते हैं ....
करते हैं कई तिरस्कार भी ...!!
वृद्धावस्था में अक्सर माँ का दिल ...
हो जाता है अकेलेपन का शिकार जी ..!!
अगर बुढ़ापे में माँ को मिल जाये ...
औलाद का बचपन वाला प्यार...!!
तो दिल उसका बाग-बाग हो जाए..
मिल जाये उसको हर्ष अपार ..!!
जैसे वो देख-रेख करती थी ...
औलाद पर पल-पल मरती थी ..!!
ऐसी ही देखभाल औलाद करे तो ....
हो जाए माँ का बेड़ापार .....
जन्म सफल उसका हो जाये !!!
औलाद पर वो बलि बलि जाये ..
जो बुढ़ापे में अपनी माँ की
माँ जैसी ही देखभाल कर पाये !!
उसकी सारी दुनियाँ मिलकर भी ..
बाल भी बाँका ना कर पाये...
बाल भी बाँका ना कर पाये....!!
लेखिका--प्रतिभा द्विवेदी उर्फ मुस्कान©
सागर मध्यप्रदेश ( 12 मई 2019 )
मेरी यह रचना पूर्णता: स्वरचित मौलिक व प्रमाणिक है ...सर्वाधिकार लेखिका के हैं .इसके व्यवसायिक उपयोग के लिए लेखिका की लिखित अनुमति अनिवार्य है धन्यवाद
.