Hindi Quote in Poem by Archana Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav Bhawna pradhan
नन्ही अभिलाषा ( कविता )

शैशव की नन्ही अभिलाषा
लेती सुंदर पंख पसार,
चाह की न सीमा है फिर भी
न लिया कोई ऋण उधार।
डग मग पग और नन्हें कर से
छूने चले हैं नभ विशाल,
मन की पीड़ा लुप्त होती जब
किलकारी से आँगन होता निहाल।
बचपन की सच्ची राह हुई विलिन,
युवावस्था राह दिखाती,
पेट की तृृष्णा नम पड़ती तो,
मन की अभिलाषा पंख पसारती।
तन- मन विचलित हो जाता
इच्छाएँ न थमने को आती,
ऋण के बोझ तले दबकर भी
मन की क्षुधा न तृृप्त हो पाती।
बाध्य हुए हम गलत दिशा को
फिर अच्छी सोच कहाँ समझ आती,
बचपन की नन्ही भूख दहक कर,
न जाने कब विक्राल अभिलाषा बन जाती।

----------- अर्चना सिंह ‘जया’

Hindi Poem by Archana Singh : 111164082
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now