Hindi Quote in Poem by Udayvir Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#kavyotsav2

विषय : प्रेम (गीत)

कुछ पल संग-संग चलकर, हमसफर बने रहना ।
पथ के साथी बनकर हमराही मेरे चलना ।
ख्वावों मे बसे रहना ।
यादों में सजे रहना ।
पथ के साथी बनकर ...

बल खाते जीवन की, टूटी हैं सब कड़ियां ।
आ जाओ गुलशन में, खिल जाएँ फिर कलियाँ ।
पलकों में छुपे रहना ।
रग-रग में बसे रहना ।
जब अपना ही मान लिया, अपने ही बने रहना । पथ के साथी बनकर...

इतना तो जरा समझो, ये जीवन है तेरा ।
सानिध्य तनिक पाने, मन विहवल है मेरा ।
हर मोड़ पै आ जाना ।
रस्ता भी दिखा जाना ।
जब-जब पग डगमग हों, गिरने से बचा लेना । पथ के साथी बनकर...

उलझा- उलझा जीवन, तुम आकर सुलझाओ ।
प्यासा-प्यासा सा मन, रस प्रेम पिला जाओ ।
मन को भी खिला देना ।
तन को भी खिला देना ।
जो मिल न सके थे पल, वो फिर से मिला देना । पथ के साथी बनकर...

कुछ पल संग-संग चलकर, हमसफर बने रहना ।
पथ के साथी बनकर हमराही मेरे चलना ।

- उदय

Hindi Poem by Udayvir Singh : 111163451
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now