Hindi Quote in Poem by Priya Vachhani

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव
#प्रेम

क्यों देखती हूँ बेवजह तेरी राह
जबकि ख़बर है न आओगे तुम

खो चुके हैं अहसास सारे
मर गए हैं रिश्ते हमारे
फिर भी दिल तलाशता है तुम्हें
पता है इन अहसासों को
कभी न समझ पाओगे तुम
क्यों देखती हूँ बेवजह तेरी राह
जबकि ख़बर है न आओगे तुम

बारिश नयनों की थम चुकी
बदली काजल बन बह चुकी
टूटे सपनों की किरचन चुभती है
इन सपनो की चुभन को
न महसूस कर पाओगे तुम
क्यों देखती हूँ बेवजह तेरी राह
जबकि ख़बर है न आओगे तुम

जिन राहों पर हाथ पकड़ चले थे
फूल प्रेम के जिन पर खिले थे
यादों के कांटे बिछ गए वहां अब
इन संजोई हुई यादों के काँटों से
क्या मुझे बचा पाओगे तुम !!!
क्यों देखती हूँ बेवजह तेरी राह
जबकि ख़बर है न आओगे तुम।
प्रिया

Hindi Poem by Priya Vachhani : 111163026
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now