ghazal: subject : LOVE

मुझे जब कभी कोई पैग़ाम लिखना
बस इक इल्तिजा है कि बेनाम लिखना

खुदा इन लकीरों में लिक्खे न लिक्खे
हथेली पे पर तुम मेरा नाम लिखना

ये तुमने लिखा है तुम्हें भूल जाऊं
सज़ा कैसी दी है ये इल्ज़ाम लिखना

सुना है तुम्हारी वफ़ा बिक रही है
ये सच है अगर तो मुझे दाम लिखना

कभी याद आये जो 'गुलशन' हमारी
मुलाक़ात की तुम यही शाम लिखना

गुलशनमदान

Hindi Poem by Gulshan Madaan : 111161225

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now