#काव्योत्सव2 #प्रेम

तेरी हर छुअन के बाद ..
दिल हो जाता है ..
यूँ हरा भरा ..
सुनहरा ...
तेरी ही सुंगंध ..
में डूबा ..
जैसे ....
बरसात के बाद ..
हरी पत्तियां ....
सोनल धूप की छुअन से ,
दिप -दिप सी खिल उठती हैं
और फ़िर सब तरफ़
हरा भरा सा ....
मन हो झूमने लगता है...

Hindi Poem by Ranju Bhatia : 111161183
Sharad Maloo 8 year ago

वाह बहुत अच्छा।

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now