Hindi Quote in Poem by Satish Malviya

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव #प्रेम

जिंदगी की शब में, है तू जो आफताब
जस्बात के अल्फाजों की, है तू जो किताब।
तन्हाइयों को जो मोड़ दे, रूमानियत की तरफ
आवाज़ आती है मेरे दिल से, कि तू ही है वो लाज़वाब।

बेशकीमती, किसी हीरे की तरह
जब तू मेरे दिल के झरोखे में समाती है
खुदा कसम, मैं बस देखता ही रहता हूं
तू एक ही अदा से अलग अलग रंग दिखाती है।

नज़राने तो कई पेश किए
मैंने भी तेरी तलबगारी में
मगर अधूरा ही रह गया तेरा तसव्वुर
तनहा रह गए हम, इस बेबसी की उधारी में।

Hindi Poem by Satish Malviya : 111158594
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now