English Quote in Hiku by Jigar Patel

Hiku quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पत्थरों के शहर में कच्चे मकान कौन रखता है...!

आजकल हवा के लिए रोशनदान कौन रखता है...!!

अपने घर की कलह से फुरसत मिले तो सुने…!

आजकल पराई दीवार पर कान कौन रखता है...!!

खुद ही पंख लगाकर उड़ा देते हैं चिड़ियों को..!

आज कल परिंदों मे जान कौन रखता है..!!

हर चीज मुहैया है मेरे शहर में किश्तों पर..!

आज कल हसरतों पर लगाम कौन रखता है..!!

बहलाकर छोड़ आते है वृद्धाश्रम में मां_बाप को..!

आज कल घर में पुराना सामान कौन रखता है…!!

सबको दिखता है दूसरों में इक बेईमान इंसान…!

खुद के भीतर मगर अब ईमान कौन रखता है…!!

❤️?

English Hiku by Jigar Patel : 111150244
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now