शेयर खाता खोल सजनियाँ

बेटा तू भी शेयर लेना, अम्मा तुम भी शेयर लेना
भाऊ तुम भी शेयर लेना,ताऊ तुम भी शेयर लेना
धन दौलत का लाकर लेना जैसे भी हो शेयर लेना। 
बिन शेयर के जीवन रहता नीरस मोद-विहीन अधूरा
मधु मंगलमय शेयर पाकर ये समझो होता है पूरा
पूरा जोर लगा कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना। 
इस दुनिया में बड़ा कठिन है वोट जुटा कर चेयर लेना
लेकिन भैया बड़ा सरल है नोट लगा कर शेयर लेना
चक्कर खूब चला कर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।
जीवन-रथ के इस पहिये पर रोक एक दिन काल लगाता
पर वो काल जयी हो जाता जो शेयर में माल लगाता
तू भी ताल लगा कर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।

Hindi Funny by Prabodh Kumar Govil : 111145329

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now