Hindi Quote in Shayri by Vikas Mahto

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#जिंदा_किया_था

शिकायत रौशनीयों से क्या करते
जब उसने ही
आँखों पर हाथ रखके
अंधा किया था

खरीदकर अपने लिए क्या रखते
जब उसने ही
बाजार में रखकर
धंधा किया था

हाथ बढ़ाकर क्या करते
जब उसने ही
हाथों को
गंदा किया था

आँखों से आँखें क्या मिलाते
जब उसने ही
आँखों से गिराकर
शर्मिन्दा किया था

दोष उसका क्या देते
जब उसने ही
मोहब्बत करके
जिंदा किया था

विकास महतो

Hindi Shayri by Vikas Mahto : 111086076
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now