ये कैसी दिल की अभिलाषा,


क्यों है मन प्यासा प्यासा !


घनघोर तिमिर में खोज रहा,


सुहाने सुबह की कैसी आशा !


पतझर है खड़ा सिरहाने पर ,


पर आशा बसंत के छाने पर !


फिर से कोयल कूकेगी बागों में,


छाएगी नवजीवन की अभिलाषा !


मेरा व्याकुल मन ये सोच रहा ,


नव उमंग के तारो को जोर रहा !


कह रहा है मुझसे धीर धरो ,


पूरी होगी दिल की हर आशा!


ये कैसी दिल की अभिलाषा ,


क्यों है मन प्यासा प्यासा !


एक नई सुबह फिर आएगी ,


घनघोर तिमिर ये जाएगी !


फैलेगा दिन का उजियारा ,


जीवन होगा प्यारा प्यारा !

Hindi Good Night by Mr Un Logical : 111077504

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now