है इख़्तियार में तेरे तो मोजिज़ा कर दे
वो शख़्स मेरा नहीं है उसे मेरा कर दे

ये रेगज़ार कहीं ख़त्म ही नहीं होता
ज़रा सी दूर तो रस्ता हरा-भरा कर दे

मैं उसके ज़ोर को देखूँ वो मेरा सब्र-ओ-सुकूँ
मुझे चराग़ बना दे उसे हवा कर दे

अकेली शाम बहुत ही उदास करती है
किसी को भेज कोई मेरा हमनवा कर दे

-राणा सहरी

English Shayri by sk hajee : 111070935

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now