बाल कविता

मीठी सी मुस्कान सलौनी
लेकर नन्हा आया।

सूनी मां की गोद भरी
इक अजब खजाना पाया।

चंदा ,सूरज ,आंख का तारा
क्या-क्या न कहलाया।

सपने पलते इन आंखों में
दीपक बन जगमगाया।

भूल गई मैं दुख ही सारे
जब -जब तू मुस्काया।।

सीमा शिवहरे "सुमन"

Hindi Song by Seema Shivhare suman : 111070792

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now