बुलाने पे तो हरकोई आता है
तुम बिन बुलाए आते तो अच्छा लगता
कहने पर तो हर कोई सुन लेता है
तुम अनकहा सुन पाते तो अच्छा लगता
साथ चलने को हर कोई चलता है
अगर तुम साथ निभाते तो अच्छा लगता
दिखाने के तो बहोत से अपने है
मगर तुम अपने बन जाते तो अच्छा लगता
खैर हर चीज कहा मिल पाती है दुनिया में
पर कुछ अधूरे ख्वाब पुरे होते तो अच्छा लगता