Hindi Quote in Song by Tara Gupta

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मानवता हित रूप धरा प्रभु ने,
तुम भी कुछ उपकार करो ।
हरो वेदना दीन दुखी की
,सबका तुम सम्मान करो।
भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचे,
तुम उसका प्रतिकार करो ।
मानवता है रुप दया का
नहीं किसी का उपहास करो ।
अपमान अगर अबला का हो,
उसे अमर्ष निस्सार करो।
बदला समय विचार बदल गए
अपनीसंस्कृति का मान करो ।
बुन जाए जातियता जाल,
निमेष उसे निरूवार करो ।
राम राज्य फिर आ जाएगा ,
लक्ष्यों को अंगीकार करो ।
भारत भूमि का हो उत्थान ,
तुम संकल्प महान करो।।

तारा गुप्ता

Hindi Song by Tara Gupta : 111058833
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now