Hindi Quote in Story by Krishanlata Yadav

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Love You Mummy "Bites" Competition

ईश-रूपा माँ,
हृदय -तल की गहराई से आपकी कुशलता की कामना करती हूँ। सुबह आँख खुलते ही एक फव्वारा-सा फूट पड़ता है -
माँ की सूरत-सीरत प्यारी, जगमग मन-संसार,
रोग-शोक न घेरे उसको , सपने हों साकार।
आपकी मधुरिम यादों के जल से नहाए तन-मन गुनगुनाया करते हैं -
मैया तुमसे प्यार कितना, लिख नहीं सकती,
हर बार छोटी पड़ जाती, धरती की तख्ती।
आपके जन्मदिन पर आपकी मनपसंद भेंट ला रही हूँ। सच तो यह है माँ -
तुम ही मेरी ऋषि-मुनि हो, तुम ही चारों धाम हो।
मम्मी तेरे श्रीचरणों में बार-बार प्रणाम हो।

डॉ. कृष्णलता यादव
1746 सैक्टर 10ए
गुरुग्राम 122001
9811642789

Hindi Story by Krishanlata Yadav : 111042518
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now