Hindi Quote in Shayri by Manoj Tiwari

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हर रात मखमली नहीं होती

तीखे नोकों वाली रातें भी होती हैं
जो सहसा चुभ जाती हैं सीने में
एक धक्के से आँख खुल जाती है,
बहुत दूर तक दिखाई पड़ने लगता है
फिर रात है कि काटे नहीं कटती
और सुबह है कि सहर नहीं होती
हर रात मखमली नहीं होती

एक झड़ी लग जाती है
संवाद की, वार्तालाप की
बड़े दिनों बाद मिले
उस शख्स से
जिसे देखा नहीं आइनों में कई दिनों से
श्रंखला कहने सुनने की
फेहरिस्त शिकवा शिकायतों की ऐसी है कि
ख़त्म नहीं होती
हर रात मखमली नहीं होती

एक चेहरा याद आ जाता है
जिसे हाथों में लेते ही
पूरी धरती बस जाती थी आँखों में
एक सुकून मिल जाता था
लेकर बाहों में
उसे दूर से पास और फिर
पास से और पास लाने की
हसरत कम नहीं होती
हर रात मखमली नहीं होती

Hindi Shayri by Manoj Tiwari : 111039751
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now