Hindi Quote in Shayri by Vandana kumari

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# काव्योत्सव

शिर्षक-प्रेम

प्रेम तो शाश्वत है...
यह कब मिटता है.
धरती दिखती है हरी- भरी ,
आंसमा जब बरसता है.
चंद्र नहीं तो तारे बताएंगें,
चकोर यूं किये देखता है .
नदी को रास्ता देकर...
पहाड भी सह्रदयी दिखता है.
जो होती है रौशनी दिये से..
संग पतंगा क्यों जलता है.
प्रेम तो शाश्वत है
यह कब मिटता है.
कण कण में छुपा है प्यार..
गौर करें तो
सब दिखता है.
हर पल नया फिर भी पुरातन....
हर बार नया इतिहास रचता है.
दुरियां क्या
फासला करेंगीं दरम्या,
मन तो मन के पास रहता है.
ज़िन्दगी कम है जीने के लिए,
लड़ाई में वक्त क्यों जाया करता है.
शंकाओ को छोड.
खुशी पा लें " वंदे "
कौन यहां अमर रहता है .
प्रेम तो शाश्वत है
यह कब मिटता है.

Hindi Shayri by Vandana kumari : 111034356
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now