Hindi Quote in Shayri by Lakshmi Narayan Panna

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

           #Kavyotsav
#ग़ज़ल (एक बार मिले जो हम)



एक बार मिले जो हम ,ऐहसास करा देंगे ।
कुछ तो तकलीफें थीं , मुँह मोड़ा नही हमनें ।।

हर रात मेरे ख़्वाबों में , तेरा ही तसब्बुर था ।
मेरी जान तेरे दिल में , दिल तोड़ा नही हमनें ।।

अपना तो ये वादा था , एक बार मिलेंगें हम ।
मौसम ने बहारों का , अंदाज बदल डाला ।।

रिश्तों के चमन में जो , पतझड़ का बसेरा है ।
तू भूल गई मुझको , तुझे छोड़ा नही हमने ।।

उल्फत के कबूतर की , खामोश गुटरगूँ है ।
आँधी के थपेड़ों से , झोंकें हैं हवाओं के ।।

आजाद परिंदे को , आकाश नही भाता ।
गुमशुम है अकेला है , उसे छेड़ा नही हमने ।।

Hindi Shayri by Lakshmi Narayan Panna : 111032588
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now