Hindi Quote in Shayri by Sanjay Kumar Tiwary

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव

चले जाना
एक के ऊपर एक तह कर के तुम्हारी यादों को दिल में सजा राखी है
एक बार इन यादों की अलमारी को खोल तो लो
फिर चले जाना

मुझे पता है हम नहीं रहे तुम्हारी नजरों में वो पहले जैसे
एक बार मेरी नजरों की सच्चाई पढ़ तो लो
फिर चले जाना

तुम भी कहा रहे वो पहले जैसे जिसे खुद से ज्यादा मुझ पे यकीन था
एक बार वो पहले सा यकीन कर तो लो
फिर चले जाना

तुम भी कहाँ आए थे मेरी जिंदगी में वापस जाने के लिए, मुझे पता है
एक बार मेरी ख़ताओं की सजा बता तो दो
फिर चले जाना

तुम्हारे पास कई वजहें हैं मुझे छोड़ जाने की, मुझे पता है
रोक लूँ तुमको ऐसी एक भी वजह हो वो बता दो
फिर.....

Hindi Shayri by Sanjay Kumar Tiwary : 111032324
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now