आपके शहर में
तोड़कर हर कसम आपके शहर में
आ गये आज हम आपके शहर में
एक ना एक दिन मुलाकात हो जायेगी
आते रहते हैं हम आपके शहर में
जो मेरे आंसूओ का लिखा पढ शके
लोग ऐसे हैं कम आपके शहर में
शहर हैं आपका, हैं हमारा नहीं
भुल जाते हैं हम आपके शहर में
ऐसे वेसे कई देखते देखते
हो गये महोतरम आपके शहर में
आप इतनी मोहब्बत करेंगे अगर
मर ही जायेंगे हम आपके शहर में
~ Anjum rehbar