Zom-Bai - 4 in Hindi Thriller by Tabish Sultan books and stories PDF | Zom-Bai - 4

Featured Books
  • రాజశేఖర్

    రాజశేఖర్.ఉదయం 9.00 అయింది. కాకినాడలో భానుగుడి సెంటర్లో ట్రాఫ...

  • అంతం కాదు - 1

     2030  యెర్ ఎపిసోడ్ 1: రుద్రమణుల రహస్యం(సీన్ 1: నిర్మానుష్య...

  • శేషధారివెంకటేశ - 3

    అంజలి ఆ తాళాన్ని చూసి ఇది ఏంటి అర్జున్ దెగ్గర ఉన్న తాళం అలాగ...

  • చేతి వ్రాత

    చేతి వ్రాత "ఏవండీ ఆ గూట్లో ఉన్న డైరీలు దుమ్ము కొట్టుకు పోతున...

  • మనసు లోతులో...

    దిక్కు తూచే మనస్సుమనసుంటే మార్గముంటుంది నిజమే,కానీ ఆ మనస్సే...

Categories
Share

Zom-Bai - 4

    


रुहान ने दीवार की तरफ अपने कदम बढ़ाए ही थे कि पीछे से किसी ने उसकी शर्ट खींची, वो पूरी तरह से घबरा गया। उसने धीरे धीरे पलट कर देखा तो उसकी शर्ट कार के हैंडल में फंसी हुई थी। उसने जल्दी जल्दी से अपनी शर्ट निकाली, शर्ट निकालकर वो फ़ौरन उस टूटी दीवार की तरफ भागा। उसके कदमों की आहट से एक zombie का ध्यान उसकी तरफ चला गया । वो Zombie ज़ोर से चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा, उसकी चिल्लाहट से तकरीबन 20 25 जोंबी वहां पर इकट्ठा हुए  और सभी एक साथ रुहान का पीछा करने लगे ।

रुहान ने जब देखा कि उसके पीछे ज़ोंबी का पूरा ग्रुप आने लगा, तो उसने अपने कदमों को तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया ।वो अब टूटी दीवार की तरफ पहुंच गया था, टूटी दीवार देखने में काफी पतली थी। बमुश्किलन उसमें से एक बार में सिर्फ एक ही इंसान निकल सकता था।

रुहान फटाफट दीवार के उस पार चला गया। रुहान जब दीवार पार कर रहा था कि तभी उसके हाथ से गन छूट गयी ।उसने देखा कि ज़ोंबी अभी कुछ मीटर की दूरी पर हैं, तो उसने फिर दीवार के इस पार हाथ डालकर गन निकालने की सोची। उसके हाथ में गन आ गयी थी, वो जैसे ही गन को उठाने लगा कि उसके हाथ में अचानक से झटका लगा और गन उसके हाथ से छिटक कर थोड़ी दूर गिर गयी।वो अपने हाथ को stretch करके गन उठाने लगा था कि तभी एक zombie ने झटके से उसका हाथ पकड़ लिया। रुहान डर गया और अपना हाथ उस zombie से छुड़ाने लगा, उस zombie ने रुहान के हाथों को कसकर पकड़ा था। रुहान उससे हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उस ज़ॉम्बी ने उसका हाथ ही नहीँ छोड़ा, रुहान ने जल्दी से इधर उधर अपनी नज़रों घुमाई, फिर उसने पास में पड़े एक पत्थर से ज़ॉम्बी के हाथों पर मारा। पत्थर लगने से zombie की हाथों की Grip ढीली हो गयी थी।ग्रिप ढीली होते ही रुहान ने फौरन अपना हाथ छुड़ा लिया और रोड के उस पार भागने लगा।

धीरे धीरे शाम होने लगी थी। रुहान ने सुबह से कुछ भी नहीँ खाया था। भूख की वजह से उसकी हालत ख़राब हो रही थी, उसने अपने बैग में हाथ डाला और उसमें से कुछ ढूढंने लगा।फिर उसने बैग से ब्रेड निकाली, ब्रेड सूख चुकी थी। रुहान ने जल्दी जल्दी में ब्रेड के अलावा बैग में कुछ भी नहीँ रखा था। फिर उसने बिना कुछ सोचे सूखी ब्रेड की पूरी पैकेट खा ली थी।खाने के बाद उसे बहुत प्यास लग रही थी, वो इधर उधर पानी की तलाश कर रहा था।उसे ना तो एक इंसान नज़र आ रहा था और ना ही पानी की एक बूंद।

वो पानी की तलाश में थोड़ा आगे बढ़ा लेकिन कहीँ भी उसे पानी नज़र नहीँ आया। वो परेशान होकर सड़क के किनारे बड़े से dustbin के पास छुपकर बैठ गया।अचानक से उसकी नज़र dustbin पर पड़ी, वो उठा और dustbin के ऊपर ऊपर से ही देखने लगा।तभी dustbin में उसे पानी की एक बोतल दिखी, उसने उस बोतल को उठाया। उसमें सिर्फ कुछ ही घूंट पानी था। जब रुहान ने dustbin को और सही से देखा तो उसमें एक पॉलीबैग था। उसने उस पॉलीबैग को उठाया और उसे चेक करने लगा।

उस पॉलीबैग में एक सैंडविच और आधा खाया हुआ समोसा था। सैंडविच देखकर रुहान की आँखे चमक गयी, रुहान को भूख इतनी ज़ोरों से लगी थी कि उसने बिना सोचे समझे सैंडविच की एक बाईट ले ली।जैसे ही सैंडविच उसके मुंह के अंदर गया, उसे फ़ौरन से उल्टी जैसा फील होने लगा।

सैंडविच सड़ चुका था।फिर उसकी नज़र आधे खाये समोसे पे गयी।उसने अपने आसपास देखा कि कोई उसे देख तो नहीँ रहा, जब उसे यकीन हो गया कि कोई भी उसे नहीँ देख रहा तो उसने आधे समोसे को खाना शूरु कर दिया। समोसा ज़्यादा पुराना नहीँ था इसलिए खाने लायक था।फिर समोसा खाने के बाद रुहान ने dustbin से उठाई हुई बोतल के पानी से अपनी प्यास बुझाई।

रात हो चुकी थी, रुहान वही dustbin के पास बैठा हुआ था।उसे समझ में नहीँ आ रहा था कि वो इस वक़्त कहाँ जाए, वो अभी यही सब सोच रहा था कि उसकी नज़र रोड़ के सामने पड़ी, रोड के किनारे स्ट्रीट लाइट के नीचे एक बच्चा खड़ा हुआ था।

रुहान ने देखा कि वो बच्चा किसी का इंतज़ार कर रहा है। रुहान धीरे धीरे उसके पास गया, उस बच्चे से थोड़ी दूर पर ही teddy bear गिरा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि ये teddy bear उसी बच्चे का है, रुहान ने उस teddy bear को उठाया और उस बच्चे को देने के लिए आगे बढ़ा।

रुहान ने जैसे ही उस बच्चे को Teddy bear दिया, उस बच्चे ने teddy bear लेने से मना कर दिया था।

फिर रुहान ने उससे प्यार से बोलते हुए कहा।

"ले लो!, डरो नहीँ मैं तुम्हें मारूँगा नहीँ…..तुम्हारे मम्मी पापा कहां हैं?",

उस बच्चे ने रुहान को कोई भी जवाब नही दिया, रुहान को लगा कि शायद ये बच्चा गूंगा हो। रुहान उसके काफी करीब आकर उसे teddy bear देने लगा। उस बच्चे ने झटके से teddy bear ले लिया था। रुहान जब उसे और पास से देखने जा रहा था तो उसे देखकर वो दो कदम पीछे हो गया ।

वो बच्चा भी zombie बना हुआ था। रुहान भागने के लिए फ़ौरन पलटा, वो जैसे ही पलटा तो उसके पीछे 5 zombie खड़े थे।शायद ये उस बच्चे के ही family member हों और वो बच्चा इन्हीं का इंतेज़ार कर रहा हो।

रुहान तेज़ी से चीखा और फ़ौरन सड़क से सटी हुई गलियों के अंदर भागने लगा। सभी Zombie तेज़ी से उसके पीछे पीछे भाग रहे थे।गलियों से भागते भागते वो दोबारा सड़क पर आ गया था, वो भाग ही रहा था कि उसकी टक्कर एक ज़िंदा इंसान से हो गयी।टक्कर की वजह से वो इंसान भी ज़मीन पर गिर गया।

रुहान फौरन उठकर उससे माफ़ी मांगने लगा।

" सॉरी, सॉरी अंकल मैंने देखा नहीँ आपको",

उस इंसान ने अकड़ दिखाते हुए कहा।

"ऐ!.... अंकल किसको बोला, मैं लड़की हूं।",उस लड़की ने अपनी हैट उतारते हुए कहा।

रुहान ने काफी देर बाद एक जीते जागते हुए इंसान को देखा था।उस लड़की को देखते ही रुहान ने एक लंबी साँस ली और सुस्ताने के लिए वो वहीँ सड़क पर ही बैठ गया।उस लड़की ने फिर रुहान से पूछा।

"तुम इतनी तेज़ी से किधर भाग रहे थे।",

रुहान ने अपनी नज़रे ऊपर की और उसे देखते हुए जवाब दिया।

" zombie….मेरे पीछे Zombie पड़ गए थे।उनसे बच बचकर ही मैं यहाँ तक पंहुचा हूं।",

इतना कहकर रुहान उठ गया था। फिर रुहान ने उस लड़की से सवाल पूछते हुए कहा।

"तुम कौन हो?",

उस लड़की ने रुहान की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कहा।

"Hi, My name is चंडिका ",

इतना कहते ही चंडिका ने अपनी लॉन्ग कोट और hat उतारी

5'7 लम्बी 23 साल की चंडिका एक Certified योगा Trainer थी।जब वो सिर्फ 6 साल की थी तो एक रोड accident में उसके माता पिता की मौत हो गयी थी, तबसे उसकी परवरिश उसकी दादा दादी ने की थी लेकिन पिछले एक साल में उसने अपने दादा और दादी दोनों को ही खो दिया था।योगा में माहिर चंडिका को जूडो कराटे और तलवारबाजी भी आती थी।

छोटे बॉब कट बाल, नाक में कील,  दोनों बाज़ुओं पर टैटू और पीठ के पीछे रखे बैग में एक चमचमाती तलवार, जो उसकी Personality के बारे में काफी कुछ बता रहे थे।उसके लुक को देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद वो कोई योद्धा हो।

रुहान ने उससे हाथ मिलाते हुए कहा।

"और मैं रुहान",

रुहान ने उसके टैटूओं की तरफ देखा, फिर उसकी नज़र उसके बैग पर गयी। जब चंडिका ने देखा कि रुहान उसके बैग को देख रहा है तो उसने रुहान से पूछा।

"क्या…..तुम्हें मेरी तलवार चाहिए ?",

रुहान ने ना में सिर हिलाते हुए कहा।

"नहीँ, मुझे पानी चाहिए।",

रुहान ने इतना ही कहा, पीछे से एक ऑटो उसके बगल से इतनी तेजी से निकला कि जिसकी वजह से रुहान और चंडिका दोनों ही खुद को सम्भाल नहीँ पाये और किनारे पर गिर गए।

फिर जल्दी से उठकर उन्होंने देखा कि वो ऑटो रोड से सटी एक दीवार से टकराकर गिर गया था।

क्या रुहान  इस zombie apocalypse से बच पायेगा?

क्या चंडिका उसकी मदद करेगी?

क्या पूरा शहर Zombie में बदल जायेगा?