Ek Musafir Ek Hasina - 73 - Last part in Hindi Thriller by Swati Grover books and stories PDF | एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 73 (अंतिम भाग)

Featured Books
  • एक कब्र का रहस्य

    **“एक कब्र का रहस्य”** एक स्कूल का मासूम लड़का, एक रहस्यमय क...

  • Kurbaan Hua - Chapter 45

    अधूरी नफ़रत और अनचाहा खिंचावबारिश अब पूरी तरह थम चुकी थी, ले...

  • Nafrat e Ishq - Part 24

    फ्लैट की धुंधली रोशनी मानो रहस्यों की गवाही दे रही थी। दीवार...

  • हैप्पी बर्थडे!!

    आज नेहा अपने जन्मदिन पर बेहद खुश थी और चहक रही थी क्योंकि आज...

  • तेरा लाल इश्क - 11

    आशना और कृषभ गन लोड किए आगे बढ़ने ही वाले थे की पीछे से आवाज...

Categories
Share

एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 73 (अंतिम भाग)

73

किलर 

 

 

अश्विन ने उसे अनुज को गौर से देखते हुए कहा, “वह सीरियल  किलर  नंदिश  नहीं बल्कि सम्राट की गर्लफ्रेंड  साशा  थी । 

 

“ओह! भैस की आँख,  क्या कह  रहा है।“  अनुज की हैरानी से आँखें  बड़ी  हो गई। 

 

“हम्म!! सही कह रहा हूँ, सम्राट ने साशा की शादी होने वाली थी पर सम्राट ने  शादी से एक हफ्ता  पहले शनाया  की वजह से  उससे ब्रेकअप कर लिया था। तभी  तो उसने सम्राट  को मारने  के लिए उसके घर में  आग लगाई  थी और फिर वह अपना  यही बेवफाई  का ट्रामा  दूसरों  पर उतार  रही थी।  उसने ही  देवेन  की फैक्ट्री  में  पड़े  औजारों  से वह धारीदार  पेन  बनाये थें,  उसने जानबूझकर अपने  काले कपड़े  और नकाब उसकी फैक्ट्री  में  रखें ताकि छानबीन  होने पर सम्राट  का आदमी  देवेन ही फँसे। वह उसकी फैक्ट्री  में  उस कमरे  की खिड़की  से आती थी। देवेन  दुनिया  को दिखाने  के लिए स्टेशनरी  का काम करता था पर वह  औजार  समग्गल करता था।  पुलिस  से अपनी बचाने  के लिए  उसने वह दीवार  खड़ी  की थी।“ अश्विन एक ही साँस में बोल गया ।   

 

“तो क्या सम्राट  और देवेन  को साशा के किलर होने के बारे में पता था या फिर उस साशा को पता था कि  रेहान ही सम्राट  है?”

 

“साशा  को यह तो पता था कि  वह फैक्ट्री  सम्राट  के आदमी की है पर वह आदमी देवेन है यह नहीं पता था और साथ ही रेहान के सम्राट होने के  बारे में भी  नहीं पता था  पर सम्राट को पता था कि उसकी गर्लफ्रेंड  उसकी  खुनस  यहाँ  के बेवफा  लोगों पर उतार  रही  है तभी तो पुलिस  को उलझाने  के  लिए उसके कहने  पर  ही देवेन  ने राठी के आदमी  जग्गा  को सम्राट की  गर्लफ्रेंड साशा  के स्टाइल  में मारा।“  अश्विन  ने डूबते सूरज को देखते हुए कहा।

 

“और वह  बेवकूफ  नंदिश वो कौन था? जिसे दुनिया सीरियल  किलर  समझ  चुकी है  ।“

 

“वो एक कॉन्ट्रैक्ट  किलर  था, साशा  ने उसे एक लड़के  ध्रुव  को मारते  हुए देख  लिया था। यह नंदिश  उसी की सुपारी के बारे में  बात  करने   दिल्ली  आया  था।  उसने  यह कहकर  ईशा  की सुपारी  नंदिश को दी कि ईशा  से उसकी पुरानी दुश्मनी  है,  उसी ने नंदिश को  कहा कि  वह सीरियल किलर  स्टाइल  में  ईशा का  मर्डर  करेगा  तो सारा  इल्जाम  उस किलर  पर आ जायेगा और वह बाख जायगा  और उस बेवकूफ नंदिश  ने इतनी भी अक्ल  नहीं लगाई  कि वह साशा  से पूछे  कि  उसे कैसे पता कि  वह  किलर  सबको पेन  से मारता  है।“ 

 

“तुझे सब यह सब भी  देवेन  ने बताया होगा?

 

अपने  अंतिम समय  में  उसने  सब बताकर हमेशा के लिए आँखें बंद ली । 

 

यार यह सम्राट साशा को कितना प्यार करता है जिस लड़की ने उसे मारा और जो बेमतलब पर लोगों को मार रही थी उसे वापिस हासिल करने इतनी दूर आया था ।

 

“हाँ इसे ही कहते है शायद डेंजरस लव स्टोरी।“ अश्विन के चेहरे पर मुस्कान है । अब अश्विन फिर बोला, “सम्राट  साशा  को फिर से अपने प्यार  का एहसास  कराने  आया  था पर उसके कहने पर ही देवेन  साशा  की हर  हरकत  पर नज़र  रख  रहा था।  जिस दिन  ईशा  ने ब्रेकअप  किया उस दिन साशा  उर्फ़  रेवा नंदिश  के कमरे  में  गई  थी,  उससे ईशा  की मौत का सौदा  करने ।  उसने उसे बता दिया था कि  वह जान  गयी है कि  वह एक कॉन्ट्रैक्ट  किलर  है और नंदिश  ने पैसो  और साशा  का  मुँह  बंद रखने   के लिए उसकी बात मान ली और रेवा उर्फ़  साशा  को भी  उसी  रात  पता चल गया था कि  रेहान  ही सम्राट  है और उसे इंडिया  लेने  आया  है, तभी तो उसके साथ निकल गई ।“

 

“ओह यार, याद आया  तभी तो उस सीसीटीवी  फुटेज में  देवेन  की फैक्ट्री की रोड  से रेवा जाती हुई  दिखी, मुझे लगता है कि  उसे समझ आ गया होगा कि  अमन  के मर्डर के बाद पुलिस  ज्यादा  एक्टिव  है तभी तो वह नकली रेवा बनकर  पंचमढ़ी  निकल गई ।“

 

“यस, सही  पकड़ा  है और तो और उस माया  के बिल्डिंग  के सिक्योरिटी  गार्ड को भी उसी ने जहरीली  चाय  पिलाई  और मैंने  भी कॉफी  पीने  के थोड़ी देर बाद जिस  बोतल  से पानी पिया था उसमे नशीली  दवा  भी उस नकली  रेवा ने मिलाई  और मुझे ट्रैन  से धक्का  भी उसी ने मारा था।  ऐसा  करते हुए उसे देवेन  ने देख दिया था।“

 

“यार तूने मुझे यह सच्चाई  पहले  क्यों नहीं बताई?”

 

“क्यों बताता, इतने समय बाद तो तू कोमल के साथ  फिर से ख़ुश था और फैमिली प्लान  कर रहा  था।  और वैसे भी  वह नंदिश कॉन्ट्रैक्ट किलर  ही था,  मैंने  देवेन  से बात  करने के बाद उसके बारे में  छानबीन  की तो देवेन  ही सही  निकला।“

 

तो क्या रवीश सिंघल सचमुच अपने बेटे अमित की शादी में शमिल होने आया था?

 

हाँ, सम्राट को पता चल चुका था कि वह अपने जापान  के बिल से निकलकर इंडिया आ रहा है और उसे रिसोर्ट में  देखकर ही उसने राठी को उसे मारने का काम सौंप दिया।        

 

“फिर भी यार!!!!” अनुज ने पूरी  तरह ढलते  हुए सूरज  को  देखते  हुए कहा। 

 

“छोड़  न यार,  देख !! देश  को अपना गोल्ड  चाहिए  था सम्राट  को साशा,  मुझे ईशान, बाकी  ऑफिसर  और सर्वेश  की मौत का बदला  लेना था तो ईशान  को उसने  मारा नहीं,  सर्वेश  और रवीश  देशद्रोही  थे, दोनों  यही मौत डिजर्व  करते थे और नंदिश  खुद एक खूनी  था, देवेंन  मर चुका  है, समर की भी शादी हो गई  है, राजीव को भी नई नई मैडम मिल गई है और अब तो अमित और शनाया  ने भी  पिछले साल अपना  घर बसा  लिया है।“

 

“और माया ??” अनुज के चेहरे पर कुटिल मुस्कान  है। 

 

“वह नागिन  को किसी  नए  नाग  की तलाश  है और मेरे लिए सम्राट  को भूलने  के लिए यही बात काफी है कि  उसने ईशा  और मेरे नन्हें   ईशान को कोई नुकसान  नहीं पहुँचाया  और न  ही वह गद्दार  था और ना  ही देशद्रोही उल्टा उसने इस देश की गंदगी साफ़ की है।  

 

“यानी सम्राट के बारे में सही सुना था कि वह बेमतलब किसी को नुकसान नही पहुँचाता ।“ अनुज ने अश्विन की ओर देखा था।“

 

“मैं खुश हूँ कि उसने मुझे ग़लत साबित कर दिया वरना मैं अभी भी उसका पीछा ना छोड़ता।“ अश्विन के यह कहते ही अनुज बोला,

 

“वह तो एक मुसाफिर था जो अपनी हसीना  के लिए आया था।“ 

 

“अब साशा  उसके साथ  है और दिल्ली शांत  है तो हमें और क्या चाहिए,  चल, अब तेरे घर चलते  हैं कोमल और ईशा भी इंतज़ार कर रही होगी। अश्विन ने अँगड़ाई  लेते हुए कहा और फिर दोनों दोस्त वापिस घर की ओर जाने लगें।   

 

गोवा से कई हज़ार  किलोमीटर  दूर  ग्रीस  के एक विला में  बने पूल  में  सम्राट  और साशा स्विमिंग  कर रहें हैं।  साशा  ने उसके होंठ  चूमते  हुए पूछा, “करोड़ो रुपए इस चेहरे पर खर्च कर दिए।“ क्यों यह दिलकश चेहरा पसंद नहीं आ रहा, मेरी जान को!!!” “मैं काम चला तो रही हूँ” उसने उसके होंठ काटते हुए कहा । “वैसे कितना   प्यार  करते हो अपनी  कातिल गर्लफ्रेंड  से ?” “ इतना की  कोई सोच भी नहीं सकता और  मेरी वजह से ही तुम कातिल बनी थी पर मेरे पास भी  कोई ऑप्शन नहीं था, मुझे शनाया को अपने झाँसे में लेकर किसी  भी हालत  में उस रवीश  सिघंल  तक पहुंचना  था।“  सम्राट  ने उसे अपनी बाँहों  में  लेते हुए कहा  तो वह उसकी आँखो  में  देखते हुए बोली,  “अब दोबारा  ऐसा कुछ किया तो..... पता है न  बेवफाई  की सजा  मौत!!!!” यह कहते ही साशा  हँसने  लगी  और सम्राट  भी जोर से हँसते  हुए साशा को  लगातार  चूमता  जा रहा है।

 

समाप्त