खामोशी के पीछे छिपा दर्द"
हर खामोशी के पीछे एक लंबी कहानी छुपी होती है,
यूँ ही कोई चुप नहीं होता, उसके अंदर एक पीड़ा दबी होती है।
इस दर्द को हर कोई समझ नहीं पाता,
सिर्फ़ वही जानता है, जो इस दौर से गुज़र जाता।
कभी-कभी अपने भी इस दर्द को पहचान नहीं पाते,
पर कोई अनजान आकर, इसके मायने समझ जाते।
अपनों को लगता है कि वह शख्स अज्ञानी या चुप रहता है,
इसलिए किसी से ज़्यादा बात नहीं करता है।
पर उन्हें कौन समझाए कि वह अंदर से टूट चुका है?
बस बाहर से खुद को मज़बूत दिखा रहा है।
क्योंकि हर छुपी हुई खामोशी के पीछे,
एक गहरा राज़ दफ़न होता है।

क्रांति पटेल
- krant patel